रेलगाड़ी वाला प्यार
ये रेलगाड़ी का सफ़र भी न बहुते बोरिंग होता है ..........हाँ सही कह रहे आप शर्मा जी .............लेकिन हमेसा नहीं होता है ....||
हमारा पर्सनल एक्सपीरियंस है .............बात उस रात की है .........जब गांव में कुत्ते और शियार दोनों भौकते थे .............शियार भौकता नहीं है ...........मिश्रा जी ..............हुआ ...........हुआआआ करता है ||
अरे उहे शर्मा जी .......................अब कहाँ दीखता है,, सब ||
अरे छोड़िये आप ,, कहानी बताईये ................कहानी ?
अरे जो फेंक रहे थे ................ट्रैन वाली लव स्टोरी |
का बात कर रहे हैं आप शर्मा जी ...............फेंक न रहे है .............सच कह रहे है |
अरे वो दिन हम पटना जा रहे थे ................इंटरसिटी से ...........वो भी आई ...........गुलाबी सूट में थी
एकदम सेंट -वेंट लगा के ..........बगल में बैठी तो लगा की ...........हम गुलाब के बागान में बैठ गए है ||
उसका दुपट्टा हमारे छोटी ऊँगली से टच कर रहा था ...............झुरझुरी और गुदगुदी दोनों साथ में हो रही थी ................ फिर ..........फिर का हुआ मिश्रा जी |
फिर हम पूछ बैठे ...............कहाँ से हैं ..............वो मुस्कुराई और बोली ...........यही पास के गांव से .......पढाने जा रहे है बच्चों को ................हमारे पति भी साथ में है ..............वो दूसरे डब्बे में चले गए ..यहां बहुते भीड़ थी न ..............||
हहहहहहहा मिश्रा जी .................जे का कह रहे आप ..............आपको शादी सुदा दिखी ना थी का वो .............|
ना शर्मा जी ध्यान ही ना गया कसम से ............सुंदर बहोत थी ..........आँखों में डूब गए थे हम ..........
फिर का हुआ ..........आगे की स्टोरी नैरेट कीजिये ............. फिर का कुछ न .........
अपने दिल को समझा लिए ............तुरंते प्यार का बुखार उतर गया .....................||
भाक ,, हम सोचे थे कुछ हुआ होगा .......................
हाँ हुआ था न शर्मा जी ...............अगले स्टेशन पे उतरे तो मेरा पर्स गायब था ..............वो भी ले गयी थी साथ में ..................चोर थी एक नंबर की नासपीटी |
हहहहहहहह ..................मिश्रा जी आप लूट के आये थे घर ||
और का ,, बाद में बीवी ने भी धोया था ...........हुहँ ये प्यार.......नहीं ,, वार है वार ||
प्रिया मिश्रा :))
24

Comments
Post a Comment