मौन सराहना है |
मौन प्रताड़ना भी है ||
मौन शांति है |
मौन सन्नटा भी है ||
मौन ऊर्जा है |
मौन ऊर्जा का क्षय भी है ||
मौन प्रकश है |
मौन अँधेरा भी है ||
मौन साहस है |
मौन डर भी है ||
मौन एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति है |
मौन एक निकृष्ट अभिव्यक्ति भी है ||
मौन देव है |
मौन दानव भी है ||
मौन अर्थ है |
मौन अनर्थ भी है ||
मौन एक रास्ता है |
मौन एक मंजिल भी है ||
मौन ऋतू है
मौन ऋतुओ के बदलने का कारन भी है ||
मौन सरल है |
मौन जटिल भी है ||
मौन सरस है |
मौन नीरस भी है ||
प्रिया मिश्रा :))
"जीवन की आपा - धापी " जीवन की आपा - धापी में कही तू तेरा मकान ना भूल जाये वो शहर वो आसमान ना भूल जाये दो सिक्के जमीं पे गिर गए तो गम ना कर हाथो से वो , तेरा करीबी रिस्ता ना छूट जाये || बड़े मुश्किल से मिलते हैं दिल से हाल पूछने वाले तुझसे चाहने तुझे सराहने वाले कही इस आप - धापी में कोइ वो चेहरा ना ग़ुम हो जाये || जीवन की आप - धापी में कही तू तेरा मकान ना भूल जाये वो शहर वो आसमान ना भूल जाये || कोइ गुजर रहा होगा तेरे इन्तजार के पलों से वो तेरा यार ना रूठ जाये जीवन की आपा - धापी में वो तेरा प्यार का गुलिस्तां ना छूट जाये || थाम लेना उस हमदम के हाथो को तेरा हमकदम तेरा हमसफ़र ना छूट जाये जीवन की आपा - धापी में तेरी जमीं तेरा आसमान ना छूट जाये || तू नहीं कोइ खुदा कही तुझे ये गुमा ना हो जाये संभाल लेना खुद को इस चकाचौंध से की कोइ तेरा अपना अँधेरे में ना ग़ुम हो जाये || जीवन की आपा - धापी में कही तू तेरा मकान ना भूल जाये वो शहर वो आसमान ना भूल जाये || प्रिया मिश्रा :)
Comments
Post a Comment