वो पागल सा लड़का
मेरे प्रेम में ...
मेरे पैरों के नीचे
फूल नहीं बिछाता
वो पागल सा लड़का
मेरी खुशियों की राह में
रोज एक नया गुलाब उगाता है
वो पागल सा लड़का
मेरे पैरों में पायल नहीं पहनाता है
वो पागल सा लड़का
मेरी खुशियों की पायल में
रोज एक ......नया सा
खनकता सा घुंगरू जड़ जाता है
है ना,, नादान
सबसे अलग
वो पागल सा लड़का
प्रिया मिश्रा :))
24
Comments
Post a Comment