लिखो कोइ
ऐसी कविता
जिससे ...

सूखे पेड़ो में
फूल ...
और बंजर
जमीं में
अन्न उग आये

कोइ ऐसा
शब्द चुनो
जिससे ..
फुट पड़े
नदी ....

और
पर्वतो से
कोइ झरना
निकल आये

चुनो कोइ
ऐसी मात्रा
जिससे  ....
श्रृंगार हो
प्रकृति का

और आसमान में
इंद्रधनुष...
निकल आये ||

प्रिया

Comments

Popular posts from this blog