आज के समय को
कल के समय से
मत मापीये..

कल का समय
बदल जायेगा

जो कल
बिता  है
समय ...
वो कुछ ना कुछ
सबक दे जायेगा

जो कल आएगा समय
वो आपके बीते
समय की कहानी
गायेगा ......

कुछ दे जायेगा
कुछ ले जायेगा

ये समय है
हसियें मत इसपे

ये जाते -जाते
आ जायेगा
और आते -आते
चला जायेगा ..

ये बदल देगा
अपनी चाल
खुद धीमा हो
जायेगा ...
और आपको
नचायेगा

ये समय है
कुछ आपका है
कुछ दुसरो का है
अच्छा है
बुरा है
सब मिलजुल के
बांटोगे
बुरा से बुरा
समय टल जायेगा

जो हॅसोगे समय पे
ये समय .....
तुमपे जग को
हस्वायेगा

कभी मान दिलाएगा
कभी अपमान दिलाएगा

सबके साथ रहिये
मिलजुल के .....
बाटियें अपना अच्छा
समय लोगो के साथ भी

कल को आपको भी
बुरे समय का नेवता आएगा

तो संभल जाइये
और संभाल लीजिये
ये समय ...
आपको उपहार भी दे जायेगा ||

प्रिया मिश्रा :))  

 

24 

 


 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog