१०० साल जीवन के

१०० साल जीवन के कुछ ऐसे हो
पहले साल माँ के नाम
दूसरा साल पापा के नाम
२५ साल में पहुंच चुके
चलो अब करते है कुछ काम
अब तक का जीवन
भी माँ - पापा के नाम ||

अब माँ कहती
बेटी क्या करेगी ??
मैं कहती माँ
अब तक जो आप से सीखा
उसे अपने जीवन में लाऊंगी
जरुरत है अभी
सबको ममता की
मैं बहोत ना सही
थोड़ा ममत्व बाँट  आउंगी ||
 इस तरह से आगे का जीवन भी
माँ - पापा के नाम ||

पापा कहते और क्या दोगी
मेरे संस्कारो का योगदान ??
 मैं कहती पापा
आपसे ही तो सीखा
दुःख में आखों में शून्यता लाकर
मुस्कुराना |
आपसे ही तो सीखा
हस्ते - हस्ते
सब जहर पी जाना
आपको देखा है
मैंने कई बार अकेले में
सोचते हुए ,
की कल मैं आराम कर लूंगा
आपको देखा है कहते हुए
माँ से तुम सो जाओ
तुम्हारे सपनो के लिए जागूँगा 
अपने बच्चो के सपनो के लिए
मैं जागूँगा |
तो पापा मेरी आगे की नींद आपके नाम
इस तरह मेरा आगे का जीवन भी
माँ - पापा के नाम ||

जो कुछ बच जायेगा
अगर कोइ गलती हुई हो
तो उसके माफ़ी में गुजार देंगे
हम मरते वक़्त तक भी
आप नहीं बन सकते
इसलिए आगे का जन्म भी
आपके नाम

१०० साल का जीवन पूर्ण हुआ
अब आगे का जन्म भी
आपके नाम ||

प्रिया मिश्रा :)





Comments

Popular posts from this blog