जमीनी ज्ञान हो तो
फिर से जमीं से जुड़ा जा सकता है
बीज के रूप में ही सही
फिर से पेड़ बन खड़ा हुआ जा सकता है

आँधिया तो आएँगी
जड़ो के मुक़दर को मजबूत किया जा सकता है
बीज के रूप में ही सही
 फिर से पेड़ बन खड़ा हुआ जा सकता है ||

उमड़ते हुए सैलाब को भी मोड़ा जा सकता है
अगर हौसले बुलंद हो तो पर्वत को भी तोडा जा सकता है
बीज के रूप में ही सही
फिर से पेड़ बन खड़ा हुआ जा सकता है ||

शून्य से जीवन ले कर आगे
बढ़ा जा सकता है
धारा  कीमती है आँसुओ  की
खुसी के लिए इन्हे बचा के रखे
किस्मत को किसी पल भी मोड़ा जा सकता है ||

जहाँ खोने का गम न हो
वहाँ  पाने की लालसा जायदा होती है
इस लालसा को जिद की माला में पिरोया जा सकता है
बीज के रूप में ही सही
फिर से पेड़ बन खड़ा हुआ जा सकता है ||

अगर लेखक बनो खुद के कहानी के
तो अभिनेता तुम ही होंगे
नेता तुम ही होंगे
एक अभिनेता बन खुद से खेला जा सकता है
एक नेता बन खुद को संभाला जा सकता है
बीज के रूप में ही सही
फिर से पेड़ बन खड़ा हुआ जा सकता है ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog