"कोरोना वायरस "

कोरोना वायरस
कोइ बीमारी नहीं
खतरे की घंटी है
बहोत  देर पहले
बजी थी ,
पर अब एहसास हुआ है
की कैसे चली थी हवा
कैसे कर के ब्रह्माण्ड बीमार हुआ है ||

साफ़ - सफाई  की सुचना तो पहले भी थी
पर आज जंगे एलान हुआ है
अब साफ़ - साफ़ दिखेगा सब - कुछ

जरा दिन ठहरो घरो में
जरा दिन प्रभु के ध्यान में दिन बिताओ
मत मिलो अपनों से
जरा गैरो पे भी ध्यान लगावो
कोइ भूका हो उसे
दो रोटी देदो कभी तो पुण्य कमाओ ||

ये वक़्त है हाथ मिलाने का नहीं
साथ निभाने का है
दूर से दिलो के एहसास को जगाने का
जब जाग जाओगे  तुम
स्वस्थ रहोगे
कोरोना बीमार हो जायेगा
भारत फिर से
सोने की चिड़िया कहलायेगा
सहयोग करो
जरा दूर रहो
ख्यालो को जोड़ो
दिलो में प्यार जगावो
जरा बंदहोके
उन पँछियों के लिए सोचो
जो कई वर्षो से कैद है
तेरे सोने के पिंजरे में
अब बहोत हुआ
कैद रहना
खुद भी साँस लो
और औरो  को भी आजादी दिलाओ ||

ये कोरोना एक सबक है
इसे  याद रखना
साफ़ - सफाई करते रहना
पिंजरे सारे तोड़ देना
कोइ पँछी  अब ना कैद में रखना
घर वालो से मिलते रहना
जरा दिलो में प्यार रखना ||

प्रिया मिश्रा :)
 

Comments

Popular posts from this blog