"होली"
होली रंगो का त्यौहार |
सब लोग आपस में खुसिया बाटते है | एक दूसरे के गले मिलते है | पार्टी करते है | शोर - शराबा , मस्ती मजाक सब चलता है | कितना अच्छा लगता है जब लोग अच्छे और सच्चे रंगो से होली खेलते है | वरना साल भर तो बस रंग बदलता है , दीखता नहीं है |
होली को सबके साथ मनाये | सबको खुसिया मानाने का मौका दे | सबके साथ रंगो को बाटे | भेद - भाव मिटाये |
और प्यार के रंग के साथ होली का त्यौहार मनाये |
अपने आस - पास भी देखे कही कोइ रंग  सफ़ेद  तो नहीं | कही कोइ भूखा तो नहीं | कही कोइ परेशान तो नहीं |
हमें अपने आस - पास के लोगो का भी ध्यान रखना चाहिए | उनकी मदद करनी चाहिए | सबको मुस्कुराना सिखाना चाहिए | मुस्कुराना भी एक रंग है जहाँ गलो पे गुलाबी रंग बिखर जाता है और आँखों में सतरंगी रंग छा जाता है | बातो से मिठास दे | हमारे शब्दों में इतनी ताकत होती है हम मरते हुए को जीने की राह दे जाते है | किसी गलत को अच्छा बना सकते है | किसी रोते  हुए को हँसा सकते है | और ये सब भी एक रंग है | जिसे हम पूरी दुनिया में ला सकते है | अपनों को प्यार का गिफ्ट देके | किसी रोते  को मुस्कुराना सीखा के | किसी निराश को एक आश  देके | किसी बेरोजगार को रोजगार देके | और किसी भूखे को खाना देके हम  खुसियो  के रंग ला सकते है | वो दिखेंगे नहीं लेकिन महसूस होंगे |
तो इस बार रंगो को महसूस करे दिल से और प्यार के रंगो के साथ होली मनाये ||
हैप्पी होली ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog