जाते हुए लम्हे

ये जाते हुए लम्हे गुजर जायँगे
लेकिन हम तुझे कही न मिलेंगे
एक बार  जो खो जायेंगे ||

तू ढूंढ लेना मुझे
अपनी उन बातो में
अपनी काली रातो में
जाते हुए लम्हो के साथ,
 हम भी गुजर जायेंगे ||

तुम जाओ ढूंढ लो
कोइ और
कोइ बेहतर
कोइ खास
पर हमें न
ढूंढ पावोगे
अच्छा हो गा वो
बहोत अच्छा होगा
लेकिन हमसा ना  होगा
हम एक ओश की बून्द की तरह
सुख जायेंगे
एक दिन
हम गुजर जायेंगे
और तेरे लम्हे ठहर जायेंगे ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog