"हर दिल जो प्यार करेगा "

खुसिया  लुटा देगा
आसूँ  बहा देगा
अरमानो की गलियों में ख्वाब  सज़ा देगा
हर दिल  जो प्यार करेगा ||

कोरे कागज पे शब्दों को
बिखेर के
सपनो को तेरे
खुद के  पलकों में संजो के
अपनी नींदे करवटो में गुजार देगा
 हर दिल जो प्यार करेगा ||

तुझसे मिलके
तुझमे खोके
तेरा होके
तेरी यादों में सिमट के
तुझे बिना किसी शर्तो के प्यार देगा
हर दिल जो प्यार करेगा ||

उसकी  यादों में तुम
उसकी बातो में तुम
उसकी खुसियो में तुम
उसके आसूँ में तुम
उसके  इरादों में तुम
उसके मंजिल में तुम
उसकी रास्तो में तुम
 उसके हमसफ़र तुम
उसके हमकदम तुम
उसकी मैं में तुम
उसकी तुम में तुम
उसकी शाम में तुम
उसकी सुबह में तुम
उसकी आँखों में तुम
उसकी ख्वाबो में तुम
वो खुद  तुममे खो देगा
हर दिल जो प्यार करेगा ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog