इश्क क्या है

इश्क क्या है
हम- तुम
 जो जुड़े हैं
वो धागा इश्क है

इश्क क्या है
हम - तुम
जो जुदा   है
एक दूसरे से
तुझको - मुझको
सँभालने को
वो मज़बूरी इश्क है ||

इश्क
कोइ शब्द नहीं
एक एहसास है
एक भरोसा है
जो मुझे तुझपे है
और तुझे मुझपे है

इश्क एक बच्चे का खिलौना नहीं
उसकी मुस्कराहट है
जो भर देती है जीवन
एक बेजान शरीर में

इश्क एक इंद्रधनुष है
जिसमे सात रंग है
और सब मिलके सफ़ेद है
साफ ,
पवित्र
और कोरा ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog