'ना जा तू'

मैं कुछ न कहूँगी
तुम समझ लेना
मेरी आँखे जरा भींगी होंगी
दिल जरा उदाश होगा
तेरे जाने का गम है
फिर भी ,
न कहूँगी , तुझसे
ना जा तू  ||

मेरे सपने तुझसे होकर गुजरेंगे
तन्हाईयो में दिन
और उदासी में रात जाएगी
सच कहु तेरी बहोत याद आएगी
फिर  भी
ना कहूँगी, तुझसे
ना जा तू ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog