"ये मौसम और तेरे चेहरे का क्यूट डिंपल "

जैसे बारिश के बाद इंद्रधनुष
जैसे सर्दी और चाय
जैसे रास्ता और मंजिल
ठीक वैसे ही है
ये मौसम और तेरे चेहरे का क्यूट डिंपल ||

जैसे चाँद और चांदनी का संगम
जैसे सुबह के बाद शाम
जैसे ख्वाब और तू
ठीक वैसे ही है
ये मौसम और तेरे चेहरे का क्यूट डिंपल ||

जैसे शाम में सिमटता सूरज
और रात में खिलता चाँद
ठीक वैसे ही है
ये मौसम और तेरे चेहरे का क्यूट डिंपल ||

प्रिया मिश्रा :)


Comments

Popular posts from this blog