|| क्रांतिकारी ||
ये क्रांतिकारियों की अजीब समस्या होती है
इन्हे प्रेम नहीं आता
और
हर क्रन्तिकारी की एक प्रेमिका होती है
जिससे वो प्रेम नहीं करता
लेकिन वो प्रेमिका उससे प्रेम करती है
जिसे वो क्रांतिकारी सराहता है
ये वो लड़की होती है
इनके जीवन में
जो इनकी प्रेरणा तो है
पर क्रांतिकारी पथ
के लिए उसका
उसके
जीवन में होना उसे भाउक कर जाता हैं
अब वो भी क्या करे
पत्थर पे फूल तो खिलता है
पर क्रान्तिकारियो के
ह्रदय में प्रेमिकाए नहीं जन्म लेती
इसलिए क्रांतिकारी
प्रेम नहीं करता
वो अपनी प्रेमिका
को लिखता है
अपने शब्दों में
और वो कविता बन जाती है ||
प्रिया मिश्रा :)
Comments
Post a Comment