ये वक़्त एक ठहराव चाहता हैं |
वो थक गया हैं |
रुकना चाहता हैं ||
वो छाले महसूस कर रहा हैं |
उसके पाँव जख्मी हैं |
वो रो नहीं सकता |
एक ख़ामोशी चाहता हैं |
ये वक़्त एक ठहराव चाहता हैं ||
पहचान कर ले खुद की |
वक़्त भी थोड़ा वक़्त चाहता हैं |
ये मसला हैं |
आत्मा की पहचान का |
ये मसला हैं |
कुछ टूटे अरमान का |
वो सिमट कर खुद में |
कुछ जोड़ना चाहता हैं |
कुछ रफू कर ले जिंदगी |
कुछ मोड़ना चाहता हैं |
ये वक़्त एक ठहराव चाहता हैं ||
प्रिया मिश्रा :)
Excellent
ReplyDeletethnak you g :)
ReplyDelete