मुझे तलाश हैं
एक एहसास की |
एक साथ की |
एक दोस्त की |
जो मेरी सुने
और सुनता रहे ||
मुझे तलाश हैं |
एक जीवन की
जहाँ मैं भी जिन्दा हूँ
ये पता चले ||
मुझे तलाश हैं |
कुछ शब्दों की |
एक शोर की |
जहाँ कोइ खामोसी न हो |
जहाँ मैं चिल्ला सकूँ |
जहाँ मैं रो सकूँ |
जहाँ मैं हँस सकूँ||
मुझे तलाश हैं |
उस जौहरी की |
जो मुझे पत्थर से |
आफताब बना दे |
जो मुझमे से कमिया निकाल दे |
जो मुझे जरा सा सराहे |
जो मेरी छिपी रोशनी को बाहर लाये ||
मुझे तलाश हैं |
एक कोरे कागज की |
जो मुझे कहानी बनाये |
जो मेरा इतहास लिख जाये |
और मैं अमर हो जाऊँ ||
मुझे तलाश हैं उस जीवन की |
जहाँ भले ही मौत मुझे गले लगा ले |
लेकिन मैं जिन्दा रहूँ |
प्रिया मिश्रा :)
Comments
Post a Comment