तुम मेरे हो ||
मैं प्रेमिका हूँ तुम्हारी
मैं तो ये बताउंगी
तुम कैसे हो
तुमसे सीधे न मिलु
तुमसे सीधे बात न करू
पर एहसास दिलाऊंगी
मैं प्रेमिका हूँ तुम्हारी
मैं तो बताउंगी
तुम मेरे हो ||
तुम्हे एक पल के लिए
भी एहसास न आने दूंगी
तुम अकेले हो
तुम्हारे साथ रहूंगी
सामने से न आऊँ
शब्दों से एहसास दिलाऊंगी
मैं प्रेमिका हूँ तुम्हारी
मैं तो ये बताउंगी
तुम मेरे हो ||
तुम्हारा पसंद
तुम्हारा नापसंद
तुम्हारी हसीं
तुम्हारा गम
सब मेरे मेरे हैं
तुमसे जुडी
छोटी सी छोटी से छोटी बात मेरी हैं
और मुझसे जुडी छोटी से छोटी बात तुम्हारी हैं
ये एहसास दिलाऊंगी
मैं प्रेमिका हूँ तुम्हारी
मैं बताउंगी
की तुम मेरे हो ||
प्रिया मिश्रा :)
Comments
Post a Comment