तलाक
वो अपने पापा से झूट बोलता था और हम लॉन्ग ड्राइव पे जाते थे || वो क्लास बंक करता था और हम मूवी जाते थे || वो अपनी माँ से झूट बोलता था की उसे भूख नहीं हैं और हम बाहर रेस्त्रां के भठूरे चटकाते थे ||
वो अपने माँ - बाप के पैसे उडाता था और मैं कहती थी हाउ स्वीट तुम मुझे कितना प्यार करते हो इतना महंगा गिफ्ट मेरे लिए ?? अपनी बेकार की जिद में मैंने उस से कभी पूछा ही नहीं || तुम्हारी जेब में क्या हैं || मैंने कभी उस से नहीं पूछा वो बार - बार झूट क्यों बोलता हैं || वो क्लासेस क्यों बंक करता हैं || उसका भविस्य कहा हैं || मैंने पूछा ही नहीं की मैं कहा हूँ उसके दिल में या बदलने वाले वक़्त में जहा मैं, नहीं कोइ और होगा और फिर कोइ और || मैं उस से पूछा नहीं ये बाइक की रफ़्तार किसकी वजह से हैं || मैंने कभी नहीं पूछा की उसके पापा चपले घिसी हुई क्यों पहनते हैं || मैंने कभी ये नहीं पूछा की उसकी बहने कहा हैं || कही वो अंधरे में ग़ुम तो नहीं || मैंने ये कभी नहीं पूछा की उसकी माँ के घुटनो का दर्द कैसा हैं || मैंने कभी उसकी जिमेदारियो का एहसास ही नहीं करवाया ||
और वो आदते जो पहले मेरी पसंद हुआ करती थी आज कोर्ट में वजह बताई गयी हमारे तलाक की ||

प्रिया  मिश्रा :) :)

Comments