लिविंग

रिया तुमको नहीं पता तुमने आज कितना बड़ा तोफा दिया हैं मुझे। अब सिर्फ तुम मेरी हो मैं तुम्हारा हमेशा हमेशा के लिए ||  सच में तुम बाकि सब को भूल जाओगे , दिल यकीं करना चाहता हैं लेकिन ?
लेकिन क्या तुम्हे मुझपे यकीं नहीं ?
हैं पर , तुम कमिटमेंट से डरते हो , तुम्हे शादी से डर  हैं तुम लिविंग में रहना चाहते हो
मेरे घर वाले नहीं मानेंगे ||  कैसे मनाऊंगी उनको ? क्या कहूँगी ? कौन  सा रिस्ता हैं हमारा ?
रिया क्या प्यार के रिश्ते से भी बड़ा कोइ रिस्ता होता हैं ?
है होता  हैं न  बिश्वाश का रिश्ता जिसे दोस्ती कहते हैं | तो तुम कहना क्या चाहती हो ? बस इतना ही की जब तक हम एक दूसरे को समझ न जाये दोस्त बने।   प्यार रहे न रहे दोस्ती रहे | ये नहीं हो सकता मैं तुमसे प्यार करता हूँ |
आई लव यू यार , आई वांट यू ||
प्ल्ज़ पूछो अपने घर  से |
अच्छा  कल बताती हूँ ||
जल्दी , मैं तुम्हारे बिना रह नहीं सकता |
अच्छा बाबा अब जाऊँ  तभी तो
ओके बाई ||
ट्रिंग - ट्रिंग
ओह्ह वाओ तुम्हारे घर वाले मान  गए | नहीं घर छोड़ के आई हूँ तुम्हारे लिए | एक बात सुनो तुम मुझे धोका तो नहीं दोगे न |
रिया तुम अंदर आवो , यहाँ बैठो , तुम्हे लगता हैं मैं तुम्हे धोका दूंगा || पहले की मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे छोड़ा हैं
मैंने उनको नहीं।  जानती हूँ।  तो फिर डर कैसा ? डर अपने मुक्कदर से हैं  नमन | ये लो पानी पीयो
ओह्ह गॉड एआईएम सो एक्ससिटेड फाइनली हम दोनों साथ हैं | रुको मैं तुम्हारे लिए कॉफ़ी लता हूँ | नहीं तुम रुको मैं लाती हूँ | ओके
रिया रिया रिया रियाआआआआ
दूध उबाल के गिर रहा हैं।
ध्यान कहा हैं तुम्हारा ?
यहीं मैं भी सोच रही थी उस वक़्त ध्यान कहा था मेरा। जो व्यक्ति मुझे एक कमिटंनेट नहीं दे सकता था उसके लिए अपना घर छोड़ दिया।  खुद को छोड़ दिया।  अपना सब कुछ खोकर मैं इन गलियों में हूँ और वो किसी और से एक नया झूठा वादा  कर रहा होगा | तुम मुझसे बेहतर हो कमसे कम तुमने खुद नहीं चुना ये रास्ता तुम चुरा के लाई गयी यहाँ इन आवारा रेड - लाइट में और मैं चुरा ली गयी इन रेड- लाइट में || आज समझ में आता हैं  फेरो का मतलब , उन रश्मो रिवाजो का मतलब।  ये सारे रिवाज हमारा आत्मसम्मान होतें हैं।  हमारा गुरुर होते हैं
जहाँ प्यार बस्ता हैं शहर की बदबू नहीं ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog