इस गुजरते वक़्त के साथ एक वादा करो
कह दो की तुम हमारे हो ||

मेरी मंजिल बन जाओ
मुझे अपना ठिकाना बना लो
ठहर जाओ मुझमे इस तरह
की  मिल जाये हम
जमीं  आसमा की तरह ||

इस गुजरते वक़्त के साथ एक वादा करो
कह दो की तुम हमारे हो ||

मुझे अपना सफर बना लो
तुम मेरा वादा बन जाओ
चलो कसम खा ले
जुदा हमें सिर्फ मौत कर जाएगी
फिर दिया जलेगा
तेरे- मेरे नाम का
और तू दिया में सिमट जाना
मैं बाती बन जाउंगी
मिल के जलेंगे
और जाते -जाते उजाला कर जायेंगे
एक प्रेम का सबेरा कर जायेंगे ||

इस गुजरते वक़्त के साथ एक वादा करो
 कह दो की तुम हमारे हो ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog