पोस्ट कार्ड। ...
ये लो रमा बहन तुम्हरा पोस्ट कार्ड आ गया || क्या लिखा हैं तुम ही पढ़ दो डाकिया बाबू || मैं तो ठहरी निपढ़ |
अच्छा बहन , लिखा हैं, मैं  ठीक हूँ माँ ।  तुम कैसे हो माँ , तुम्हारी बहोत याद आती हैं  ||  जल्द ही आऊंगा तुमको लेने || माँ सुन के बहोत गदगद हो गयी || कितना भोला हैं मेरा बेटा  , आज भी मेरे बिना नहीं  रह पाता ||
डाकिया मुस्कुराया , और  खाली  पोस्टकार्ड लेके चला गया, किसी  और माँ का दिल रखने ||
प्रिया  मिश्रा || 

Comments

Popular posts from this blog