उसके गुलाबी से
ओढ़नी के ...
कोने में ..
कुछ बुँदे स्याही की
लगी है .............
लिखते -लिखते
पत्र ............
किसी अपने की
याद में ...........
आसूं पोछा होगा
और
लगा बैठी होगी
स्याही ओढ़नी में
तभी ओढ़नी के
कोने में ........
अमावस का बीज
उग आया है ||
प्रिया मिश्रा :))
24
Comments
Post a Comment