जुलुस न्याय के लिए हो
तो हो सकता है
जीवन से परिचय करा जाये

जुलुस  सिर्फ
जीवित है
ये जानने के
लिए है ...

तो कई घरो में
मातम का कारण भी
बनता है ....
ये जुलुस  

संभल के
अपने जीवन को
तलाशिये ..

कही ऐसा न हो
आपकी झूठी
तलाश .....
एक जंगल बना दे

कई भटक जाये
इसमें ......

मशालों को
भी संभल के
जलाये ....

रक्त धमनियों
को गर्म करने का
और रास्ता चुने

ऐसा ना हो
लाखो घर जल जाये

और आप
झूठा जीवन
तलाशते रह जाएँ

संभल के
जरा संभल के ||

प्रिया मिश्रा :)) 

 

24 

Comments

Popular posts from this blog