" ये दिन भी कट जायेंगे "
नहीं कहो कभी की
ये दिन भी कट जायेंगे
हर दिन एक सबक होता है
हर राह तुम्हारे मंजिल की पहली कदम
तो दिन को काटो नहीं
जीना सीखो
और जाते - जाते
दिन को धन्यवाद कहो
इसने वो सिखाया
जो तुम कई सदियों से
सीखना चाहते थे
और ढलती शाम में फिर से घुल जाओ ||
तुम बादशाह हो
बादसाही सीखो
दिन को काटो नहीं जीना सीखो
रात के खुले आसमान में
चाँद से जरा गप्पे लगा लो
चांदनी से जरा आँखे चार कर लो
मेहबूबा न सही
रात के सफर के
हमसफ़र है ये
इनसे भी बातें दो चार कर लो ||
दिन को काटो नहीं
जीना सीखो
ये किसी किताबो में न मिलेगी
ये किसी की आँखों में मिलेगी
किसी को गले लगा के उसका हाल पूछ लो
जरा अपनी सुना दो
जरा उसका भी ख्याल पूछो
बस महक उठेगी जिंदगी
जिंदगी को जरा जीना सीखो
दिन को काटो नहीं
उसे जीना सीखो ||
प्रिया मिश्रा :)
नहीं कहो कभी की
ये दिन भी कट जायेंगे
हर दिन एक सबक होता है
हर राह तुम्हारे मंजिल की पहली कदम
तो दिन को काटो नहीं
जीना सीखो
और जाते - जाते
दिन को धन्यवाद कहो
इसने वो सिखाया
जो तुम कई सदियों से
सीखना चाहते थे
और ढलती शाम में फिर से घुल जाओ ||
तुम बादशाह हो
बादसाही सीखो
दिन को काटो नहीं जीना सीखो
रात के खुले आसमान में
चाँद से जरा गप्पे लगा लो
चांदनी से जरा आँखे चार कर लो
मेहबूबा न सही
रात के सफर के
हमसफ़र है ये
इनसे भी बातें दो चार कर लो ||
दिन को काटो नहीं
जीना सीखो
ये किसी किताबो में न मिलेगी
ये किसी की आँखों में मिलेगी
किसी को गले लगा के उसका हाल पूछ लो
जरा अपनी सुना दो
जरा उसका भी ख्याल पूछो
बस महक उठेगी जिंदगी
जिंदगी को जरा जीना सीखो
दिन को काटो नहीं
उसे जीना सीखो ||
प्रिया मिश्रा :)
Nice
ReplyDelete