"आज कुछ नया करते है "

चलो आज कुछ नया करते है
खुद को जीते है जी भर के
दुसरो में भी जरा प्यार भरते है
चलो आज कुछ नया करते है ||

खुद को बना के खुद की दुनिया
चलो आज खुद को खुद से साझा करते है
चलो आज कुछ नया करते है ||

एहसान नहीं एहसास करते है जीने का
दुसरो से मिलने का एक वादा करते है
जिंदगी को उनसे  भी थोड़ा सा साझा करते है
चलो आज कुछ नया करते है ||

जितना मिला है उतना बाँट लेते है
खुशियों की थैली को आज
प्यार से भरते है
चलो आज कुछ नया करते है ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog