"मैं फिर भी तुमको चाहूंगा "

तुम गुजर जाओगे मुझसे होके
मैं ठहर गया हूँ , तेरा होके
तेरी हर खता को मैं
भूल जाऊंगा
तुम मुझे  चाहो ना चाहो
में फिर भी तुमको चाहूँगा ||

होंगे तुम मेरी उदासियों का सबब
यूँ ही दिन खाली - खाली सा गुजर जायेगा
तुम रात सी सिमट जाओगे
मैं अंधेरो में गुम हो जाऊँगा
तुम मुझे चाहो ना चाहो
मैं फिर भी तुमको चाहूंगा ||

एक यहीँ तो ख्वाइश बाकि है
एक यही तो मन्नत मांगी थी
तुझे पाने  जिद्द कहाँ मन में मैंने ठानी थी
बस यूँ ही  उम्र भर तेरे प्यार में गुजार दूँ
बस यूँ ही उम्र भर तेरे इन्तजार में गुजार दूँ
बस यहीं तो मेरी ख्वाइश थी
मैं एक तरफ़ा वादा सारी उम्र निभाता जाऊंगा
तुम मुझे चाहो ना चाहो
मैं फिर भी तुमको चाहूंगा ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog