साल के नए दिन

साल के नए दिन में
कुछ नया करो ||

सब कुछ पुराना
भूल जाओ
बस ,
अपने दिल को याद रखो
उसमे कोइ बसा हो
उसे महसूस करो
बाकि सब भुला दो

साल के नए दिन में
कुछ नया करो ||

एक सपना नया
देखो ,
आँखे खोलो
और उसे जी लो
सपने को पूरा करने का
 एक और सपना देखो
और सपने को हकीकत कर लो

साल के नए दिन में
कुछ नया करो ||

अलविदा ना  लो उन लोगो से
जो आपके लिए जीते हैं
प्यार से उनको गले लगा लो
जो आपके आँखों की नमी ,
आपके मुस्कुराते चेहरे में भी देख लेते हैं

साल के नए दिन में
प्यार से गले लगा लो
मुस्कुराते चेहरे को
चमकती आँखों को
और कुछ टूटे सितारों को
खुद को बाँट दो
थोड़ा - थोड़ा
जिंदगी के बदलते पल के साथ
कुछ की आँखों की चमक बन जाओ
किसी एक आरजू बन जाओ
 साल के नए दिन में
 कुछ नया करो ||

प्रिया मिश्रा :)

Comments

Popular posts from this blog