"तुम आँखों से समझ लो "

मैं मौन रहूंगी
कुछ कह न सकुंगी
तुम मूक भासा पढ़ लो
तुम आँखों से समझ लो ||

कहना बहोत कुछ है
शब्द साथ नहीं देते
खामोसी ओढ़ लेती हूँ
मैं तेरे सामने
पलकों से कहती हूँ
तुम साथ जरा सा दे दो
तुम आँखों से समझ लो ||

काजल की रेखाएं
तेरा साथ चाहती है
तुम कुछ दूर तो साथ चल लो
तुम आँखों से समझ लो ||

प्रिया मिश्रा :)


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog