तू चलता चला चल ||

कोइ तुझे कितना भी नकार दे
तू चलता चला चल ||

आएँगी मुस्किले
तू लड़ता चला चल
रूठने दे किस्मत को
तू चलता चला चल ||

बाजुओं में जान हैं
तो किस्मत भी बदल जायेगा
हैं अगर पैरों में ताकत तो
रास्ता भी कट जायेगा
चाहें धुप जितनी भी हो
तपिस की चिंता न कर
तू चलता चला चल ||

हार के अगर तू
रोक लेगा कदम को
कैसे आएगी मंजिल
मजिल को कर निशाना
पैरो की थकान मत देख
छाँव आएगी
तू चलता चला चल ||

रात भर जगा हैं तो क्या
आँखों को थकने दे
अरमानो को हौसला दे
सपने को खुली आँखों से देख
और नाप ले मंजिल को
बढ़ता चला चल
तू चलता चला चल ||

जब - जब तू हारा  हैं
कमिया तुझमे ही हैं
रख दिया तूने आस को गिरवी
सर झुका लिया
एहसास दिला खुद को
वो देखता हैं
ईश्वर जो बड़ा हैं
मन  में एक बिस्वाश जगा
और बढ़ता चला चल
तू चलता चला  चल ||

प्रिया मिश्रा :) :)

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog